कुछ ही देर में महिला समेत कुछ लोग हथियार और कृषि उपकरणों से लैस होकर आ पहुंचे और झगड़ा शुरू कर दिया और चरस के एक आरोपी लेद राम, गांव विशलाला डाकघर खुनाची तहसील थुनाग को पुलिस से छुड़ाकर ले गए।
जोगणीधार में धरा गया दूसरा आरोपी ताराचंद, गांव व डाकघर सुमाकोठी तहसील करसोग जिला मंडी पुलिस की गिरफ्त में ही है। एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने मौके पर लड़ाई झगड़ा किया, जिसका फायदा उठाकर आरोपी लेद राम भाग खड़ा हुआ।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है जबकि झगड़ा करके आरोपी को भगाने के मामले में महिला समेत कुछ लोगों पर धारा 186, 147,148, 149, 506, 224 के तहत मुकदमा कायम हुआ है।