फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा ट्रक, मालिक आग लगाकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अभी ट्रक पकड़कर पूछताछ ही कर रही थी कि अचानक ट्रक के मालिक ने इसमें आग लगा दी। पुलिसवालों के सामने ही ट्रक धू धू कर जलने लगा। वहीं, इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाती आरोपी फरार हो गया। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां एसआईयू टीम ने गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर एक बिरोजे से भरा ट्रक पकड़ा।
विज्ञापन


एसआईयू टीम अपनी जांच कर ही रही थी कि ट्रक मालिक ने देखते-देखते ही ट्रक को आग लगा दी और ट्रक धू-धू कर जलने लगा। इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाती, आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। ट्रक में बिरोजा के लगभग 294 टीन भी आग की भेंट चढ़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन

नाके पर पकड़ा था ट्रक

जानकारी के अनुसार बुधवार को एसआईयू टीम ने गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर आशा देवी मंदिर के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान टीम ने सुबह छह बजे ट्रक को रोकने का इशारा किया तो चालक ट्रक को मौके से भगा ले गया। इसे एसआईयू टीम ने कुछ ही दूरी पर पीछा कर पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से बिरोजा के 294 टीन लदे हुए थे।

टीम ट्रक को साइड में लगाकर ट्रक के संबंध कार्रवाई कर रही थी कि पीछे से ट्रक मालिक के माता-पिता एक स्कारपियो गाड़ी में वहां आकर पुलिस से बात करने में जुट गए। पुलिस के मुताबिक जब वह बात कर रहे थे तो एक बिना नंबर की टाटा 207 गाड़ी में ट्रक मालिक लक्की आया और ट्रक के साथ अपनी गाड़ी लगाकर ट्रक में कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंककर उसमें आग लगाकर भाग गया।

इससे गाड़ी में लदे बिरोजा ने भयंकर आग पकड़ ली। इससे ट्रक धू-धू कर जलने लगा। पुलिस ने मौके पर ट्रक चालक विनोद कुमार निवासी किन्नू, राम लुभाया निवासी कोट पटियाला पंजाब एवं उसकी पत्नी, पवन कुमार निवासी लंज एवं जुगल किशोर निवासी मझीण (कांगड़ा) को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि गगरेट पुलिस थाना में इस केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें