फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से चोरी कर भाग रहे थे, माचिस ने पकड़वाया

Tue, 29 Dec 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग पुलिस ने एक नाबालिग को चोरी के आरोप में पकड़ा है। पुलिस के अनुसार सोमवार को देर रात माईपुल के भूतेश्वर मंदिर में चोरी का प्रयास किया गया। नाबालिग चोर मंदिर की ऊंची दीवार को लांघकर मंदिर की मुख्य गली तक पहुंचे।
विज्ञापन


देर रात जब मंदिर का पुजारी बाहर निकला तो दोनों चोर दानपात्र को तोड़ने में लगे थे। यह देख पुजारी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर चोर मौके से फरार हो गए। जानकारी पुलिस को दी गई।

देहा चौकी के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि चोरों ने नई होंडा बाइक मौके पर छोड़ दी। इस पर नंबर भी नहीं लगा है। इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। इसी बीच थोड़ी दूरी पर रात के अंधेरे में एक चोर ने माचिस जला दी। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पता चला कि उसके साथ दूसरा साथी भी चोरी की वारदात में शामिल था। दोनों ने अलग-अलग दिशा में जाने की योजना बनाई थी। लेकिन पकडे़ गए। पुलिस की गहन पूछताछ में पता चला कि इन चोरों ने पहल भी कई वारदातों को अंजाम दिया है।

इनका पांच लोगों का गिरोह हैं। इन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश होने से कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। दोनों राजगढ़ जिला सिरमौर क्षेत्र से चोरी करने के लिए आए थे। साथ ही एक चोर ने दो चोरियों का खुलासा भी किया। मामले की पुष्टि डीएसपी ठियोग रतन सिंह नेगी ने की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें