महिला चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान से निकल गई और देखते ही देखते उसकी दो अन्य साथी भी वहां से चली गईं। बाद में दुकानदार ने देखा की काउंटर से कमीज का बंडल गायब है।
उसने तुरंत से सीसीटीवी की फुटेज देखी। इसे देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। एक महिला ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद दुकानदार ने स्थानीय दुकानदारों के साथ मिलकर ऊना बस स्टैंड के समीप से दो महिलाओं को काबू कर लिया, जबकि उनकी एक साथी फरार हो गई।
दुकानदारों ने पकड़ी गई दोनों महिलाओंं को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी महिलाओं ने कहां-कहां इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है और कब से ऊना में सक्रिय थीं।
इस बारे में एसएचओ सदर सर्वजीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले को लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।