हिमाचल के कुल्लू में पुलिस ने नेपाली मूल के व्यक्ति को छह किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरण की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस ने मणीकर्ण घाटी के कसोल में नाकाबंदी के दौरान चरस की खेप पकड़ी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एएसपी कुल्लू राजकुमार चंदेल ने की है।