फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के भांजे के सभी 9 हत्यारे पकड़े, रिमांड पर भेजा

Wed, 30 Mar 2016 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
अदालत ने सभी नौ आरोपी युवकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। - फोटो : demo
विज्ञापन
हिमाचल के हमीरपुर में पुलिस थाना क्षेत्र नादौन के तहत रंगस में हुए दोहरे हत्या कांड के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सभी नौ आरोपी युवकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


नादौन पुलिस ने मंगलवार को सभी 9 आरोपियों को न्यायाधीश हितेश शर्मा नादौन अदालत में पेश किया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। रंगस के दो स्थानीय युवकों पर इन आरोपियों ने मामूली कहासूनी के बाद कुल्हाड़ी व डंडों से जानलेवा हमला किया था।

एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे की हमीरपुर अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। सभी आरोपी युवक प्रवासी हैं। मारे गए दो युवकों में से एक कांग्रेस नेता का भान्जा था। नेपाल से आए यह आरोपी युवक यहां लकड़ काटने का काम करते थे। डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस थाना बड़सर में चार प्रवासी लोगों को बिना पंजीकरण ठहराने पर एक स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। गांव बल्याह तहसील बड़सर निवासी प्रशोत्तम कुमार पुत्र निक्का राम ने अपने घर पर बिहार के रहने वाले चार लोगों को ठहराया हुआ था। यह चारों प्रवासी यहां मजदूरी का कार्य करते थे। लेकिन थाना में कोई पंजीकरण नहीं पाया गया। एसपी हमीरपुर अजय सिंह बौद्ध ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें