फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए को मारकर गर्दन, पंजे और पूंछ काटकर ले गए शिकारी

Thu, 23 Mar 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लडभड़ोल (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र के खजूर गांव में तेंदुए को मारकर शिकारी उसकी गर्दन, चारों पंजे और पूंछ काटकर ले गए। तेंदुए के शव की जांच करने वाले पशु चिकित्सक के मुताबिक शिकारियों ने तेंदुए को फंदा लगाकर मारा है। इसके बाद उसके अंग काटे गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, वन तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक लडभड़ोल क्षेत्र में खजूर गांव के पास सड़क से करीब 70 फुट नीचे एक तेंदुए का शव मिला है। ग्राम पंचायत रोपड़ी कलैहड़ू के उपप्रधान संजय कुमार ने बताया कि गांव के लोग खजूर गांव में बकरियां चरा रहे थे। बकरियों ने तेंदुए का शव देखा तो उन्होंने भागना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

बकरियां चरा रहे लोगों ने देखा तेंदुए का शव

बकरियां चरा रहे लोगों ने जाकर देखा तो वहां तेंदुए का शव पड़ा था। उपप्रधान ने इसकी सूचना वन विभाग लडभड़ोल के परिक्षेत्र कार्यालय को दी। बीओ बीट दलेड़ पवन कुमार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप अवस्थी, पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 51 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पशु चिकित्सक ने शव का पंचनामा कर शव वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है। संदीप अवस्थी ने बताया कि शिकारी तेंदुए के घुटनों के नीचे चारों पंजे, सिर और पूंछ काटकर ले गए हैं। उधर, पशु चिकित्सक अमित करमानी ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह स्पष्ट हो रहा है कि तेंदुए को फंदा लगाकर मारा गया है। उधर, वन विभाग के आरओ ओमप्रकाश चंदेल ने बताया कि शव को कमेटी बनाकर जलाया जाएगा। मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें