फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने को लेकर SP के परिवार और ढाबा मालिक के बीच चली गोलियां, 1 की मौत

Mon, 27 Jun 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर/परवाणू(सोलन)
विज्ञापन
थाने के बाहर खड़ी इस मैक्सी कैब में था मेरठ के एसपी फायर सर्विसेस का पूरा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर सनवारा के अर्बन ढाबे में खाना खाने रुके मेरठ के फायर सर्विसेस के एसपी के परिवार और ढाबा संचालकों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन


दो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। मृतक की पहचान ढाबा प्रबंधक के रूप में हुई है। घायलों में एक ढाबा कर्मी और दूसरा अधिकारी का बेटा बताया गया है।

दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया है। मेरठ का यह परिवार मैक्सी कैब से शिमला से लौटते समय सनवारा रुका था। घटना के बाद पूरे परिवार को टिंबर ट्रेल के पास पुलिस ने पूछताछ के लिए धरा है।

गाड़ी से दो रिवाल्वर बरामद हुई हैं, जो लाइसेंसी बताई जा रही हैं। मृतक की शिनाख्त ढाबा प्रबंधक परमजीत सिंह निवासी संगरूर पंजाब के रूप में की है जबकि घायल की पहचान अर्शदीप निवासी संगरूर और निखिल मलिक निवासी नोएडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब छह बजे हरबीर सिंह मलिक के पूरे परिवार और रिश्तेदार समेत 12 लोग शिमला घूमने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान ये अर्बन ढाबा में खाना खाने रुके।

खाने की गुणवत्ता और बिल को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात हाथापाई तक पहुंची। तलवारें खींच गई। इसी दौरान अधिकारी के परिवार के एक सदस्य ने ढाबा प्रबंधक के सीने पर गन तान दी।
विज्ञापन

एसपी फायर सर्विसेस हूं: मलिक

इसी बीच होटल के अन्य कर्मी भी बीच बचाव में उतर आए और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। ढाबा प्रबंधक गोली लगने से वहीं ढेर हो गया और निखिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसी दौरान पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई।

108 एंबुलेंस में घायल की पत्नी और पिता हरबीर मलिक चंडीगढ़ पीजीआई ले गए। ढाबा प्रबंधक को धर्मपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद मेरठ का परिवार मैक्सी कैब में सवार होकर निकल पड़ा लेकिन रास्ते में परवाणू पुलिस ने टिंबर ट्रेल के पास उन्हें धर दबोचा।

हरबीर मलिक ने फोन पर बताया कि वह मेरठ जोन के एसपी फायर सर्विसेस हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार शिमला घूमकर लौट रहा था। इसी बीच सनवारा में शाम करीब छह बजे रुके।

बासी खाना परोसा गया। जब विरोध किया तो होटल संचालकों ने उनके परिवार पर कातिलाना हमला कर दिया और गोलीबारी की। इसमें उनके बेटे निखिल को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटों के परिवार और भाई का परिवार उनके साथ था।  

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस : डीएसपी
डीएसपी परवाणू ने कहा कि क्रॉस गोलीबारी में ढाबा प्रबंधक की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। मैक्सी कैब में सवार 12 सदस्यों को टिंबर ट्रेल परवाणू के पास डिटेन किया गया है। पूछताछ की जा रही है।

आठ पुरुष, चार महिलाएं और एक बच्चा उनमें शमिल हैं। गोली दोनों तरफ से चली है। क्रॉस शिकायत पहुंची है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। घटनास्थल का दौरा कर सीसीटीवी से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दो तरफ के प्रभावितों की वेरिफिकेशन हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें