फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू: दो महिलाओं की हत्या के आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

Fri, 11 Feb 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू

सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो महिलाओं की हत्या मामले में दो लोगों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। हर चीज को ध्यान में रखकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
महिलाओं की हत्या मामला(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर कोटी में रेलवे टनल नंबर 10 के समीप दो महिलाओं की हत्या कर बेड शीट में लपेटकर फेंकने वाले दोनों आरोपियों को सोलन पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों तक पहुंची है।  पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर परवाणू ले आई है। शनिवार को पुलिस इन्हें कसौली कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन के चलते महिलाओं को मौत के घाट उतारा गया है। हालांकि मामले में पुलिस अभी खुलकर बताने में परहेज कर रही है। जानकारी के अनुसार हत्या मामले में पुलिस ने जितेंद्र सिंह (43) निवासी हाउस नंबर 3918 वार्ड सात खरड़ मोहाली और दिनेश कुमार (32) निवासी झझर मंगूवाल रोपड़ को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनमें जितेंद्र सिंह टैक्सी चालक है और दिनेश ट्रक ड्राइवर है। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है। महिलाओं की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिवारजनों से पूछताछ पर जांच को आगे बढ़ाया और पंजाब में दबिश दी। टीम ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो महिलाओं की हत्या मामले में दो लोगों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। हर चीज को ध्यान में रखकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें