मौके पर पहुंचे एसएचओ नाहन तिलकराज शांडिल कार्रवाई करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सिरमौर जिले में थाना क्षेत्र नाहन के तहत मात्तर भेड़ों पंचायत के समालका गांव में पुलिस ने एक किसान की ओर से दो खेतों में उगाई अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई है। किसान ने 35 हजार अफीम के पौधे उगाए थे। पुलिस ने अफीम के पौधे उखाड़ कर कब्जे में ले लिए हैं।
खेत मालिक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर गईं पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नाहन निर्वाचन क्षेत्र की मात्तर भेड़ों पंचायत के समालका गांव निवासी इंद्रपाल के 2 खेतों में अफीम की खेती की जा रही है।