फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बिजली की तार जोड़ने को लेकर भिड़े मजदूर, एक की मौत

Sun, 26 Jun 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
बिजली की तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर की जान चली गई। - फोटो : Demo pic
काम से लौटने के बाद देर शाम बिजली की तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर की जान चली गई। मामला हिमाचल के किन्नौर का है। यहां पूह खंड के स्पीलो में चार मजदूरों ने साथी मजदूर को सरिया मोड़ने की डाई से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार डाला।


किसी बात को लेकर इन मजदूरों में कहासुनी हो गई। सभी झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्पीलो गांव में वीरवार रात को ये मजदूर ठेकेदार के पास लेंटर का काम खत्म करने के बाद वापस आ रहे थे।

सभी कमरे में पहुंचे और बिजली की तार जोड़ने को लेकर विवाद हो गया। समीर (19), विनोद कुमार (18), अनूप (30) और बहुरन (18) ने जीतानाथ मुंडा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच सरिया मोड़ने की डाई से जीतानाथ मुंडा के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना, सभी आरोपी गिरफ्तार

जीतानाथ ने वहीं दम तोड़ दिया। ग्रामीणों को वारदात को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जीतानाथ के शव का पोस्टमार्टम करवाकर ठेकेदार को सौंप दिया गया है।
 
एसपी किन्नौर खुशहाल शर्मा की अगुवाई में थाना प्रभारी पूह निर्मल सिंह, चौकी प्रभारी मुरंग रमेश चंद, आरक्षी कुलदीप सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। एसपी किन्नौर खुशहाल ने बताया कि कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में एक मजदूर की जान चला गई।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। जीतनाथ मुंडा के शव को शुक्रवार को पीएचसी स्पीलो में पोस्टमार्टम करवाया गया और शव को ठेकेदार को सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें