फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति की घर में घुसकर हत्या, दराट से काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बुजुर्ग दंपत्ति की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। दराट के साथ दोनों को मौत के घाट उतारकर कातिल ने इनके शव घर में ही छिपा दिए। इस सनसनीखेज वारदात का पता तब चला जब दंपति का बेटा घर पहुंचा। यह मामला शिमला के साथ लगते ठियोग का है।
विज्ञापन


यहां उपमंडल ठियोग के साथ लगती कलजार मत्याना पंचायत के गांव राव जुब्बड़ में बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कत्ल हुए दंपति में अभिराम (71) और उनकी धर्मपत्नी अबलू (70) शामिल है।

पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर बाद सूचना मिली की राव जुब्बड़ गांव में घर के बाहर खून के धब्बे हैं। मौके पर गई पुलिस ने घर के दरवाजे को तोड़कर देखा तो अंदर दोनों बुजुर्गों के शव पड़े थे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दराट भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बेटा घर पहुंचा तो हुआ खुलासा

यह दंपति काफी सालों से अपने बगीचे के दूसरे छोर में अकेले रहते थे। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जिला के एसपी डीडब्लयू नेगी ने बताया कि गांव में इस दंपति का अकेले में घर था।

पिछले कई वर्षों से दोनों अपने बगीचे के दूसरे छोर पर रहते थे। सोमवार दोपहर में दंपति का बेटा उनसे मिलने आया तो देखा घर के बाहर खून के धब्बे हैं। ताला लगा होने के कारण पहले तो वह बाहर ही अपने माता-पिता को ढूंढता रहा।

लेकिन जब वहां खून के धब्बे मिले तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया । एसपी ने बताया कि मामला हत्या का है। हमले के दौरान इस्तेमाल किया दराट पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

साली की हत्या के आरोप, जीजा पर केस

शिमला के जुन्गा में सोलह साल की लड़की की मौत के मामले में थाना ढली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। लड़की की बहन ने अपने पति पर कत्ल का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में बबिता ने कहा कि वह अपने पति राजू के साथ जुन्गा के नजदीक पैंडली गांव में रहती है।

उसके माता-पिता ने उनके घरेलू काम में मदद करने के लिए उनकी छोटी बहन को भेजा था। उसका पति राजू बस ड्राईवर है। 18 जनवरी को उसकी बहन घर के ही नजदीक लकड़ियां लेने के लिए गई थीं। लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसका पति राजू उसे ढूंढने के लिए गया।

जब वह उसकी बहन को लेकर आया तो वह बेसुध हालत में थी। हालत को देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बबिता ने कहा कि अब उसे पता चला है कि उसे उसके पति ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ जहरीला पदार्थ मिला पिला दिया था। शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। इस बात की पुष्टि एसपी डी डब्ल्यू नेगी ने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें