शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम से एक माह पहले लापता हुए पशु कारोबारी की जीभ काटकर अपहरणकर्ता घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। कारोबारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी पशु कारोबारी रहमान (25) एक माह पूर्व घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। रविवार की सुबह इस्लाम अपने घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
उसकी जीभ कटी हुई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने रहमान का अपहरण किया था।