फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अश्लील वीडियो वायरल, सीआईडी करेगी मामले की जांच

Sat, 26 Nov 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाने के मामले की अब सीआईडी जांच करेगी। वीरवार को अमर उजाला में ‘अश्लील वीडियो बना किया बदनाम, अब इंसाफ के लिए चार महीने से भटक रही युवती’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस विभाग ने मामला सीआईडी को सौंपने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


उधर, मामले की जांच में टालमटोल कर रहा महिला पुलिस थाना न्यू शिमला भी हरकत में आया है। वीरवार को महिला पुलिस थाना ने युवती को फोन कर बयान देने के लिए थाना में बुलाया है। युवती की मां से पुलिस की बात हुई है। उधर, डीआईजी सीआईडी वीके धवन ने युवती को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच करेंगे। वीडियो बनाने वाले और उसे वायरल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। धवन ने बताया कि यह मामला साइबर क्राइम की श्रेणी में आता है। राजधानी शिमला स्थित प्रदेश के पहले महिला पुलिस थाना में मैहली की एक युवती ने मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


युवती ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया है कि करीब छह महीने पहले मुजफ्फरनगर (यूपी) के यहां रह रहे एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय बाद युवक ने युवती और उसके परिवार से शादी का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

युवक ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा प्रताड़ित

युवक दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता था, इसलिए युवती और उसके परिजनों ने सोचने को समय मांगा। युवती और युवक का मिलना जारी रहा। कुछ समय बाद युवक ने बात करना बंद कर दिया। युवती वजह समझ पाती, उससे पहले लोगों ने अश्लील वीडियो का हवाला देते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

बदनामी के डर से युवती कुछ समय तक चुप रही। बात हद से बढ़ी तो युवती ने महिला थाना पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला थाना पुलिस ने पहले तो मामले में टालमटोल किया, लेकिन सुनवाई न होने पर युवती ने एसपी से शिकायत की।

एसपी के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। महिला पुलिस ने पीड़िता की फोटो और कथित वीडियो देखकर उसे परेशान करने वालों के मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच को भेजे। इसके बाद से महिला थाना पुलिस लैब से जांच रिपोर्ट का इंतजार ही कर रही है। अब मामला सीआईडी को सौंपे जाने से युवती और उसके परिजनों को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें