फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी हवालात नहीं जाएगा रघुनाथ चोरी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू के अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी फिलहाल सजा से बच जाएगा। चोरी की वारदात सुलझाने और इसे पकड़ने के बावजूद हिमाचल पुलिस इसे अभी हवालात में बंद नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन


पुलिस के लिए आरोपी को भारत और नेपाल के मध्य प्रत्यार्पण समझौता न होने के कारण यहां ला पाना मुश्किल है। नेपाल गया पुलिस दल खाली हाथ लौट आया है। मूर्तियां मिल जाने के बाद अब यह मामला शांत होता नजर आ रहा है।

हालांकि पुलिस के आला अधिकारी ने बयान जारी किया है कि आरोपी नर प्रशाद को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन नियम अनुसार दोनों देशों का प्रत्यार्पण समझौता न होने के कारण यह संभव नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसे हवालात जा सकता है आरोपी

सूत्र कहते हैं कि नेपाल प्रत्यार्पण समझौते को तैयार है लेकिन भारत की ओर से पहल नहीं हो रही। नेपाल के कई अपराधी भारत और हिमाचल में हैं। समझौता हो जाता है तो भारत की सुरक्षा एजेंसियों का काम बढ़ेगा।

इस वजह से अभी इसे टाला जा रहा है। डीजीपी संजय कुमार का कहना है कि आरोपी को नेपाल से कैसे लाया जाएगा, इस बारे में केंद्र को लिखा गया है। पुलिस ने अपना पूरा काम कर दिया है।

आगे का फैसला सरकार को लेना है। उन्होंने भी माना कि नियम अनुसार आरोपी को भारत नहीं लाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें