फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर: हेरोइन का मुख्य सप्लायर नाइजीरियन दिल्ली से हिरासत में लिया

Wed, 29 Sep 2021 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)

सार

एसआईयू टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम के नेतृत्व में पुलिस थाना सुंदरनगर के एएसआई राकेश कुमार सहित अन्य की टीम का गठन कर दिल्ली में छापा मारकर नाइजीरिया के रहने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी से नशे के व्यापार को लेकर उपयोग में लाए गए मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया है। 
विज्ञापन
नाइजीरियन को दिल्ली से हिरासत में लिया (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना सुंदरनगर और एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) की संयुक्त टीम ने हेरोइन के मुख्य सप्लायर एक नाइजीरियन को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचान जॉन पीटर (38) निवासी लागौस नाइजीरिया और हाल में चाणक्य पैलेस, चाणक्यपुरी दिल्ली निवासी के तौर पर हुई है।  बीते रविवार को मंडी पुलिस की एसआईयू ने हाइवे पर पुंघ में नाकाबंदी के दौरान जोगिंद्रनगर और कांगड़ा के पालमपुर के रहने वाले दो युवकों के कब्जे से 63.10 ग्राम हेरोइन बरामद कर उन्हें हिरासत में लिया था। आरोपियों से हेरोइन के मुख्य स्रोत को लेकर कड़ी पूछताछ की गई।

विज्ञापन


आरोपियों ने हेरोइन के मुख्य सप्लायर एक नाइजीरियन का नाम पुलिस को बताया। एसआईयू टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम के नेतृत्व में पुलिस थाना सुंदरनगर के एएसआई राकेश कुमार सहित अन्य की टीम का गठन कर दिल्ली में छापा मारकर नाइजीरिया के रहने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी से नशे के व्यापार को लेकर उपयोग में लाए गए मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि दिल्ली के चाणक्यपुरी से नाइजीरिया निवासी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें