फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पिटाई, हालत गंभीर

Wed, 29 Sep 2021 06:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

 थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि एक युवक को लोगों ने मारा पीटा है। घटना की जांच कराई जा रही है। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के प्यार में पड़कर युवक पंजाब में नौकरी छोड़कर उसके गांव के पास किराए का कमरा लेकर रहने लगा। यहां दोनों की मुलाकात हुआ करती थी।

विज्ञापन


इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कुछ लोग रात में पहुंचे और युवक की पिटाई कर दी। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।   

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पंजाब में अपने पति के पास रहती थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं पर गोरखपुर का एक युवक भी नौकरी करता था। युवक का महिला के घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो उसे पत्नी व बच्चों को गांव भेज दिया।
विज्ञापन


प्रेमी भी प्रेमिका का पता ढूंढते हुए बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार पहुंच गया और किराए का कमरा लेकर रहने लगा। दोनों एक-दूसरे से अक्सर मिला करते थे। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तब कुछ लोग मंगलवार की देर रात युवक के कमरे पर पहुंच गए और पिटाई करने लगे। लोगों ने बीच-बचाव किया।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने युवक को एंबुलेंस से तरकुलवा सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि एक युवक को लोगों ने मारा पीटा है। घटना की जांच कराई जा रही है। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें