फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70.82 ग्राम चिट्टे के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

Thu, 30 Aug 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत वीरवार को एसआईयू ने रक्कड़ में एक नाइजीरियन को साढ़े 4 लाख रुपये के 70.82 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वेजुडिके निवासी लागोस शहर, नाइजीरिया के रूप में हुई है।

विज्ञापन


नाइजीरियन के पास से पासपोर्ट नहीं मिला है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एसआईयू टीम को सूचना मिली थी कि ग्रीन एवेन्यू रक्कड़ में एक नाइजीरियन मूल का युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।

सूचना मिलने पर एसआईयू मौके पर पहुंची। पुलिस ने शक होने पर नाइजीरियन युवक की तलाशी ली। जांच के दौरान नाइजीरियन युवक से 70.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जांच पर पाया कि युवक के पास पासपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पता लगा रही है कि नाइजीरियन युवक ऊना किस मकसद से पहुंचा था और किससे मिलने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें