फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी घोटाला: एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Mar 2021 10:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

एनएचपीसी में हुए एक करोड़ 23 लाख के स्टेटर बार (उपकरण) घपले में कई परतें खुलने लगी हैं। पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। रोपड़ (पंजाब) के इस आरोपी ने गिरफ्तार किए गए एनएचपीसी के अधिकारियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश को अंजाम दिया था। मामले में पहले ही चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 28 फरवरी को मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। पुलिस को इस आरोपी का पता चला। इसके खिलाफ सुबूत जुटाने के बाद पुलिस की एक टीम ने इसे धर लिया।

विज्ञापन


आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुट गई है। बताया जा रहा है आरोपी के साथ कुछ और लोग भी घपले में शामिल हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी कुलदीप सिंह (59) निवासी चमकोर साहिब, जिला रोपड़, पंजाब को एनएचपीसी में हुए घपले मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी करोड़ों के घोटाले की साजिश में शामिल था। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। छानबीन में अभी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। इससे पहले गिरफ्तार चार आरोपियों से पूछताछ में भी पुलिस को कई अहम जानकारी हासिल हुई है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें