फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: इकलौते बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर डाली पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Jun 2021 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा)

सार

आरोपी सुनील कुमार की अपने पिता के साथ बहस हुई थी, जो इतनी बढ़ गई कि बेटे ने तैश में आकर अपने ही पिता कुशाल सिंह की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल शाहपुर में दाखिल करवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बेटे ने कल्हाड़ी से काट डाला पिता(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना शाहपुर के तहत मछियाल में इकलौते बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र में यह विवाद पैसों को लेकर हुआ था। आरोपी की पहचान सुनील कुमार (45) निवासी मछियाल के रूप में हुई है।  जानकारी के मुताबिक आरोपी सुनील कुमार की अपने पिता के साथ बहस हुई थी, जो इतनी बढ़ गई कि बेटे ने तैश में आकर अपने ही पिता कुशाल सिंह की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल शाहपुर में दाखिल करवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


थाना शाहपुर ने आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ त्रिलोचन सिंह ने बताया कि परिवार से भी पूछताछ की जाएगी। वहीं बीएमओ सिविल अस्पताल शाहपुर हरिंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेज दिया है। कुशाल सिंह पूर्व सैनिक थे। उनकी दो बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर हत्या का आरोपी सुनील कुमार भी शादीशुदा है। आरोपी कोई कामधंधा नहीं करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी था और पैसों के लिए हर रोज परिवार के साथ झगड़ा करता था। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें