फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने आशिक के साथ मिलकर बेटी को उतारा मौत के घाट

Mon, 14 Mar 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन

सार

  • सनसनीखेज खुलासा, अवैध संबंधों को लेकर बेटी कर रही थी ब्लैकमेल
  • परवाणू के जंगल में छह दिसंबर को मिली थी लाश
  • चंडीगढ़ निवासी निकला आशिक, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्या - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर में परवाणू के रिजर्व फोरेस्ट ऊंचा जंगल में मिली नाबालिग लड़की की लाश के मामले की गुत्थी सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। लड़की को उसकी मां और उसके आशिक ने बेरहमी से कत्ल करके पत्तों से छिपा दिया था। पुलिस का दावा है कि युवती अपनी मां के अवैध संबंधों के बारे में सब जान गई थी।
विज्ञापन


लड़की मां और उसके आशिक को ही ब्लैकमेल करके पैसे की डिमांड करने लगी। जब पैसे मांगने की बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो मां और उसके आशिक ने लड़की को ही रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने लड़की की मां और उसके आशिक अजय शर्मा निवासी चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया है।

दोनों ने हत्या का जुर्म कुबूल लिया है। दोनों ने लड़की का कत्ल 26 नवंबर को किया था। पुलिस को 6 दिसंबर को सड़ी गली हालत में लाश मिली थी। उधर एसपी सोलन अंजुम आरा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने जुर्म कुबूल लिया है।
विज्ञापन


ऐसे शक की सुई घूमी मां पर- पुलिस पर पिता और मां ने मामले में कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। जब पूछताछ के लिए दोनों को बुलाया जाता तो पिता तो जांच में सहयोग करने के लिए आते। लेकिन उसकी मां गायब रहती। इस पर पुलिस की शक की सूई घूमी। उन्होंने उसकी मां पर निगाह रखनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस तरह किए गए दोनों गिरफ्तार

मर्डर - फोटो : डेमो पिक
पुलिस ने पाया कि 26 नवंबर को उसकी मां ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट हरिद्वार में करवाई। तर्क दिया गया कि लड़की घर से पहले भी भाग चुकी है। इसके बाद कालका पुलिस थाना में भी गुमशुदगी की रपट लिखवाई। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि उसकी मां किसी शख्स के साथ यह रिपोर्ट लिखवाने आई है।

मामला संदिग्ध लगने  के बाद उन्होंने उस तीसरे व्यक्ति की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच में खुलासा हुआ कि वह चोरी चकारी में संलिप्त है। साथ ही लड़की की मां के साथ काफी समय से अवैध संबंध चल रहे हैं। इसका खुलासा होने के बाद दोनों को अलग अलग जगहों से दबोचा। पर्याप्त सुबूत जुटाने के बाद पुलिस ने दोनों से गहन पूछताछ की और दोनों ने सच उगला।

ऐसे उतारा मौत के घाट- नाबालिग लड़की की जब पैसे और ब्लैकमेलिंग की बात हद से आगे बढ़ गई तो उसकी मां और उसके आशिक ने लड़की को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया। उसे पैसे लेने के लिए परवाणू के रिजर्व फोरेस्ट टिपरा ऊंचा जंगल बुलाया। मौका पाकर उसकी चुन्नी से मां के आशिक ने गला घोंटकर उसका बेरहमी से कत्ल किया और लाश को पत्तों से छिपा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें