फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को दी ऐसी खौफनाक मौत कि रूह कांप जाए

Wed, 31 Dec 2014 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ सटे लोंगवुड क्षेत्र के साथ जंगल में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। वारदात सोमवार रात की है। शव बरमू गांव की ओर जाने वाली पैदल पगडंडी पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


हत्या को गला घोंटकर अंजाम दिया गया है। पुलिस को मृतक के गले में मफलर बंधा मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इससे उसे मौत के घाट उतारा गया होगा। हत्यारे ने युवक के गुप्तांग पर भी पत्थरों से कई वार किए हैं। लिहाजा हत्या के पीछे किसी जानकार का हाथ बताया जा रहा है।

युवक की उम्र 20 से 22 साल के करीब है। पुलिस ने मौके से हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाकर तफ्तीश शुरू कर दी है। सोमवार को लक्कड़ बाजार में एक दुकानदार रात करीब दस बजे बरमू की ओर पैदल जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

चेहरे को किया लहूलुहान

जब वह लोंगवुड के आगे जंगल वाले रास्ते में पहुंचा तो सामने एक युवक गिरा पड़ा था। उसे लगा कि शायद कोई गिर गया है या फिर शराब के नशे में चूर है लेकिन जब चेहरे पर रोशनी डाली तो मामला कुछ गड़बड़ लगा। दुकानदार ने वहीं से पुलिस के 100 नंबर पर कॉल कर सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी सिटी रात को टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हत्यारा इतना शातिर था कि उसने युवक की पहचान संबंधी सारी चीजें गायब कर दी हैं। लिहाजा उसकी पहचान करने में जांच टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि शुरुआती जांच में प्रतीत होता है कि कत्ल हुआ युवक नेपाली मूल का है। इसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसे बेरहमी से मारा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें