फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी को पास देने को लेकर हुआ विवाद, बेरहमी से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Sun, 07 Oct 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा (रोहड़ू)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिमला के नेरवा बाजार में गाड़ी को पास न देने पर हुए झगड़े में 3 युवकों ने डिप्टी रेंजर के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर शाम की है। युवक अपनी मां को नानी के घर से लाने कार में जा रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शव का आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम कराया गया।  पुलिस के अनुसार रजत (24) पुत्र बलदेव राज निवासी डोहर अपनी मां को लेने बोहराड़ जा रहा था। नेरवा बाजार में पास के लिए जगह नहीं थी।

पीछे चल रही कार में बैठे रितेश (19) निवासी कलारा, कार्तिक लोथटा (20) निवासी नाव और एक नाबालिग ओवरटेक करने के लिए बार-बार हॉर्न बजा रहे थे। जगह मिलते ही रजत ने 10 मीटर आगे चलकर पास दे दिया, लेकिन तीनों युवकों ने रजत से झगड़ना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड के जवान और लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। रजत अपनी कार लेकर कॉलेज मार्ग की तरफ निकल गया। दो युवक और एक किशोर भी कार लेकर उसके पीछे आ गए। करीब 150 मीटर आगे डुंडी मंदिर के समीप रजत की गाड़ी को ओवरटेक कर अपनी गाड़ी को आगे लगा दिया।

तीनों ने रजत को गाड़ी से बाहर खींचा और बेरहमी से पीटकर फरार हो गए। इसी दौरान रजत की माता मायके बोहराड़ से नेरवा बाजार पहुंच गई। खादर में डिप्टी रेंजर पद पर तैनात पिता बलदेव राज भी उसी समय घर जाने के लिए नेरवा पहुंचे थे।

वे एक साथ घर जाने के लिए रजत को ढूंढ रहे थे कि उन्हें पता चला कि रजत की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी है। वह घायलावस्था में कॉलेज मार्ग के पास पड़ा है। दोनों घायल बेटे को पहले नेरवा पुलिस थाने लेकर गए जहां उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई।

उसके बाद रजत को पुलिस व परिजनों ने नेरवा अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी ठियोग राम लाल बंसल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 341, 323, 506 व 302 एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें