मां-बहन की गाली से गुस्साए सेवक ने साधु को मौत के घाट उतार दिया। मामला हिमाचल के मंडी जिले की सिधपुर पंचायत के सकोह हनुमान मंदिर का है। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे मंदिर के साधु रामदास त्यागी और सेवक कनाहकड़ू राम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तैश में आकर कनाहकडू़ राम ने कुल्हाड़ी से साधु के सिर पर वार कर दिया।
सिर पर हुए हमले से साधु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को साधु ने अपने सेवक कनाहकड़ू राम को मंदिर की जमीन पर बाड़ लगाने के लिए बुलाया था। सेवक शाम को बाड़ लगाने के लिए साथ लगते सुरेश कुमार के घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और काम में जुट गया।