फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का बेरहमी से कत्ल, पत्थर से कुचला सिर

Mon, 05 Sep 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
दरिदों ने युवती का बेरहमी से कत्ल कर दिया। सिर पर पत्‍थर से इतने वार किए हैं कि चेहरा पहचानना मुकियल है। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। हरियाणा राज्य की सीमा से सटे त्रिलोकपुर में एक युवती पर पत्थर से प्रहार कर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। युवती के सिर पर इतने बड़े पत्थर से प्रहार हुआ है कि उसका चेहरा पहचानने लायक नहीं रहा।
विज्ञापन


शव के समीप ही पुलिस ने खून से सन्ना पत्थर भी बरामद किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक युवती की पहचान भी नहीं हो पाई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रसिद्ध शक्तिपीठ बालासुंदरी मंदिर

त्रिलोकपुर के नजदीक रविवार दोपहर को एक युवती का शव देखा गया। हिमुडा के प्लाट में पड़े शव को एक जेसीबी के चालक ने देखा जिसकी सूचना उसने जेसीबी के मालिक को दी। जेसीबी के मालिक ने पंचायत प्रधान को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थर से प्रहार कर की हत्या

सूचना मिलते ही कालाअंब थाना से पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू कर दी लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी विनोद धीमान स्वयं मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार युवती को सिर पर पत्थर से प्रहार कर मारा गया है। पत्थर के प्रहार के कारण युवती का चेहरा बिगड़ गया है।

अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मौका ए वारदात पर पुलिस को खून से सन्ना हुआ पत्थर भी बरामद हुआ है जिसे कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने साथ लगती उत्तराखंड और हरियाणा के थाना-चौकियों, कालाअंब और त्रिलोकपुर इलाके के उद्योगों को इस बारे सूचित कर दिया है ताकि जल्द ही उसकी पहचान हो सके। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का

लग रहा है। लिहाजा, पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिरमौर के अलावा पड़ोसी राज्य के थानों चौकियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें