फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनी: सरेराह युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या

Sun, 07 Dec 2014 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला नालागढ़ दभोटा के ढाणा में कुछ बदमाश लड़कों ने एक युवक की सरेआम तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। शनिवार रात करीब पौने नौ बजे इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


जख्मी हालत में स्थानीय लोग युवक को नालागढ़ चिकित्सालय ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात तक पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही थी। पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी गई है।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त रामकरण के रूप में की है। मृतक कहां का है, क्या करता है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की उम्र करीब 25 साल की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कहासुनी के बाद किया हमला

भरतगढ़ ढाणा मार्ग पर बनी कुछ दुकानों के सामने से सड़क पर गुजर रहा था। अचानक कुछ लड़के वहां आए और रामकरण के साथ कहासुनी हो गई।

स्थानीय लोग कुछ समझ पाते लड़कों ने हमला कर दिया। पहले मारपीट की फिर चाकू व अन्य तेजधार हथियार से युवक पर कई वार कर डाले। सरेआम चाकुओं से युवक को गोदने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी गई है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

हत्या के पीछे क्या कारण है, अभी नहीं पता। नालागढ़ में एक सप्ताह में यह दूसरा कत्ल है। इससे पहले वार्ड नंबर एक में पत्नी को मौत के घाट उतारकर पति गायब हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें