फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: ठियोग में तेजधार हथियार से अधेड़ की हत्या, फरार आरोपी परवाणू से गिरफ्तार

Wed, 22 Dec 2021 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)/परवाणू (सोलन)

सार

सुनील टेक्टा, (21) निवासी कलगांव फरार हो गया था जिसे सेब मंडी परवाणू के पास से गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस सोलन को शिमला से सूचना मिली कि हत्या का आरोपी फरार है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला के उपमंडल ठियोग में दो युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर 52 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया जिसे बाद में परवाणू से पकड़ा गया। बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार बीती मंगलवार रात को दो युवकों ने कलगांव निवासी रमेश गाजटा (52) की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


रात को गाजटा घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कलगांव नाला के पास अधेड़ को खून से लथपथ हालत में पड़े देखा। रमेश गाजटा की मौत हो चुकी थी। इसके पास देर रात करीब 1 बजकर 51 मिनट पर देहा पुलिस को घटना ही सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करीब 3 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक गिरफ्तारी कर ली।

डीएसपी ठियोग लखवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र सिंह (30) निवासी गांव कलगांव को गिरफ्तार किया। सुनील टेक्टा, (21) निवासी कलगांव फरार हो गया था जिसे सेब मंडी परवाणू के पास से गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस सोलन को शिमला से सूचना मिली कि हत्या का आरोपी फरार है। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच समेत कई जगहों पर पुलिस ने नाके लगाए थे। वहीं इसी बीच आरोपी की लोकेशन परवाणू में ट्रेस हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा, थाना प्रभारी परवाणू दया राम ठाकुर और इंस्पेक्टर मुनीष के साथ पुलिस टीम लोकेशन के आधार पर रवाना हुई। जैसे ही टीम सेब मंडी परवाणू के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने आरोपी को तुरंत दबोच लिया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि शिमला से फरार आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें