इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब में एमटेक के छात्र का शव हॉस्टल की छत पर पानी की टंकी से बरामद किया गया है।
पंजाब के जिला मानसा के जलबेहड़ा गांव का जगतार सिंह (27) पुत्र सरदार गुरमेल सिंह इटरनल विश्वविद्यालय बडू़ साहिब में एमटेक फाइनल ईयर का छात्र था।
रविवार रात करीब 11 बजे तक जगतार दोस्तों के साथ था। रात को वह कमरे में नहीं आया। रूम मेट ने सोचा कि वह किसी अन्य दोस्त के कमरे में सोने चला गया है।
सोमवार सुबह जब जगतार नहीं आया तो खोजबीन शुरू हुई। कुछ छात्र हॉस्टल की छत पर गए तो वहां छत पर रखी 3000
लीटर पानी की टंकी के पास जगतार की चप्पलें और मोबाइल फोन मिला। मोबाइल फोन बंद था।