फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा! कलियुगी मां ने 40 हजार में बेची थी नाबालिग, करवाती थी देह व्यापार

Wed, 02 May 2018 02:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

देह व्यापार की काली दुनिया से रेस्क्यू की गई 16 वर्षीय नाबालिग को उसकी कलियुगी मां ने ही 40 हजार रुपये प्रतिमाह पर आरोपी को बेचा था। हर माह चंद पैसों की खातिर मात्र 11 वर्ष की उम्र में कलियुगी मां ने बच्ची को देह व्यापार में धकेला था। करीब पांच साल से नाबालिग इस काली दुनिया में यातनाएं सह रही थी।

विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पहले दुराचार, फिर देह व्यापार में धकेला
मनाली में उसे भागने का मौका मिला। इसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। करीब एक माह पहले आरोपी दिल्ली से नाबालिग को मनाली लाया था। आरोपी की यातनाओं से तंग आकर वह भागने में सफल रही। एक महिला के जरिये मनाली के एक अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


यहां से चाइल्ड लाइन के माध्यम से पुलिस के पास शिकायत पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा। मामले में अन्य लड़कियों का नाबालिग को सही नाम और पता मालूम नहीं है। इस कारण काले कारोबार में धकेली लड़कियों का पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन

मां ने कबूला गुनाह

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने नाबालिग की मां को प्रतिमाह रुपये देने की बात कबूली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कभी वह 40 हजार और इससे कम रुपये मां को कैश देता था। इस मामले से जुड़े अन्य लोग भूमिगत हो गए हैं। कुल्लू पुलिस की एक टीम दिल्ली में डेरा डाले हैं। दिल्ली में नाबालिग की उम्र वेरिफिकेशन को लेकर भी जांच की जा रही है।

इस गिरोह के तार बाहरी राज्यों के दल के साथ होने की भी आशंका जाहिर की जा रही है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि प्रति माह रुपये देने को लेकर ट्रांजेक्शन समेत अन्य चीजों को खंगाला जा रहा है। अन्य लड़कियों को छुड़वाने समेत मामले से जुड़े आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस जुटी है।

कुल्लू जिले में पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद बाहरी राज्यों से पर्यटकों की आमद बढ़ जाती है। इसी के साथ यहां सेक्स रैकेट समेत अन्य अनैतिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। कुल्लू पुलिस पिछले कुछ वर्षों में मनाली व कुल्लू में कई सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दर्जनों लड़कियों का रेस्क्यू कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें