फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से कांगड़ा आ रहे विमान में महिला यात्री से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 May 2019 08:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गग्गल (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट आ रहे एयर इंडिया के विमान में हिमाचल की एक महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कांगड़ा एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह आठ बजे पहुंचने वाले एयर इंडिया के विमान में बैठी महिला यात्री ने आरोप लगाया कि उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्रू मेंबर से शिकायत के बाद महिला एयरपोर्ट पर उतरी। इसके बाद गगल पुलिस थाने में 65 वर्षीय तिब्बती मूल के आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

मामले की जांच पुलिस थाना गगल के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार कर रहे हैं। एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि किन्नौर निवासी 30 वर्षीय महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी तिब्बती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आधार कार्ड से हुई पहचान के अनुसार आरोपी तिब्बती मैक्लोडगंज का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें