चार जून से लापता चल रहे 12वीं के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
- फोटो : Demo pic
शिमला के रामपुर में मुख्यमंत्री निवास (पद्म पैलेस) से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर जमा दो के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
फिलहाल, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह छात्र चार जून से लापता था। शव मिलने के बाद सीएम निवास के आसपास सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मोहित कुमार (17) पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पढ़ता था। यहां किराये के कमरे में रह रहा था। मूलत: सुन्नी के जुन्गी गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।
परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने 13 जून को रामपुर पुलिस थाने में लिखाई थी।
- फोटो : Demo pic
छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने 13 जून को रामपुर पुलिस थाने में लिखाई थी। बिसरे को जांच के लिए जुन्गा लैब भेजा सकता है। ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि छात्र का शव पदम पैलेस के ठीक उपर ओडा के जंगल में पड़ा हुआ है।
पुलिस ने मौके का जायजा लिया। युवक का शव ढांक में एक पेड़ के बीच फंसा था। शव को बुधवार दोपहर बाद निकाला गया। इसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। मोहित डुगी रिउणी में किराये के मकान में अकेला रहता था।
4 जून से यह छात्र कमरे में नहीं पहुंचा था, जिसकी सूचना परिजनों को दी गई थी। मोहित के बारे में परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद छात्र की तलाश की गई। जब परिजनों को कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस उप अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ओडा के जंगल में छात्र का शव मिला है। पुलिस जल्द ही घटना की गुत्थी सुलझा देगी। फिलहाल, भादंसं की धारा 363 में मामला दर्ज किया गया है।