हैवानियत की हदों को पार करते हुए एक जीजा ने अपनी 12 वर्षीय नाबालिग साली से दुराचार कर डाला। पीड़िता को घर में ही अकेला देखकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
मामला हिमाचल के जिला सोलन का है। 12 साल की स्कूली छात्रा की शिकायत पर जीजा पर सोलन थाना में मुकदमा कायम किया गया है।
लड़की चौथी कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दुराचार की पुष्टि मेडिकल में हो चुकी है।