फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों तक गेस्ट हाउस में नाबालिग से करता रहा दुराचार

Mon, 19 Sep 2016 06:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब( सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी बहला फुसलाकर नाबालिग को गांव से भगा ले गया और गेस्ट हाउस में दो दिनों तक दुराचार करता रहा। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। गिरिपार निवासी एक नाबालिग युवती के परिजनों ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। साढ़े 16 वर्षीय युवती को शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी युवती को बहला फुसलाकर गांव से पांवटा लेकर आया।
विज्ञापन


एक गेस्ट हाउस में 2 दिनों तक दुराचार करता रहा। इसके बाद युवती को गिरिपार जाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने सारी आप बीती परिजनों को सुना दी। आरोपी शादीशुदा बताया जा रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जाँच टीम ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरिपार निवासी एक शादीशुदा व्यक्ति ने साढे़ 16 वर्ष की युवती को प्रेमजाल में फांस लिया। फिर शादी का झांसा देकर गिरिपार से पांवटा के एक गेस्ट हाउस लेकर आया।
विज्ञापन

दुराचार करने के बाद वापिस छोड़ दिया

दो दिनों तक नाबालिग से दुराचार करता रहा। इसके बाद वापिस गिरिपार जाकर छोड़ दिया। परिजन लड़की की तलाश कर रहे थे। दो दिनों बाद नाबालिग युवती ने घर पहुँचने पर परिजनों को पूरी आप बीती बता दी। आरोपी व्यक्ति का पता किया तो शादीशुदा निकला। इसके बाद परिजनों ने पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।

फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम गिरिपार आरोपी के आवास और उत्तराखंड के विकासनगर भेजी दी गई है। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। नाबालिग पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी पर आईपीसी की धारा-376 व पोस्को एक्ट के तहत कार्यवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ़्तारी को टीम भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें