हिमाचल के ऊना जिले के मैहतपुर के आसपास के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं की छात्रा घर से अचानक लापता हो गई। निकटवर्ती गांव की रहने वाली छात्रा मंगलवार दोपहर को करीब 3:30 बजे घर से मैहतपुर मुख्य बाजार को आई। वह निजी बस में बैठकर ऊना की ओर चली गई।
सूत्र बताते हैं कि ऊना से फिर पंजाब के रोपड़ की ओर छात्रा चली गई। लापता छात्रा के पिता ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी है।
पता चला है कि पिता ने बेटी को पढ़ाई को लेकर डांटते हुए कहा था कि उसने नई और महंगी किताब खरीदकर दी है, फिर भी वह पढ़ती क्यों नहीं। बताते हैं कि इसी डांट से नाराज होकर लड़की घर से कहीं चली गई। अपने साथ एक छोटा सा बैग और मोबाइल ले गई है।
यह भी पढ़ें:
पिता बना हैवान, नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को लड़की के मोबाइल की लोकेशन रोपड़ आ रही थी। बुधवार को मोबाइल की लोकेशन भरतगढ़ के आस-पास बताई गई। फोन की घंटी बज रही थी लेकिन वह फोन नहीं उठा रही है। इस दौरान बुधवार बाद दोपहर लड़की का फोन काफी समय तक अंगेज आता रहा है।
यह भी पढ़ें:
वायु सेना के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
इससे साबित होता है, कि वह किसी से लंबी बातचीत कर रही थी। वह कहां और किसके संपर्क में थी, अभी तक पता नहीं चल सका है। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस लापता छात्रा की तलाश में जुटी हुई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं।