फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को होटल के कमरे में बंद कर नाबालिग फरार

Wed, 11 Mar 2020 10:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चोरी के एक मामले में शिमला से धर्मशाला की अदालत में पेशी के लिए लाया नाबालिग दो पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद कर फरार हो गया। कांगड़ा पुलिस ने मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक शिमला से धर्मशाला के लिए सरकाघाट निवासी नाबालिग को दो पुलिसकर्मी बस में लेकर लाए थे।  रात होने पर उन्होंने कांगड़ा बस अड्डे के साथ एक निजी होटल में कमरा ले लिया और सो गए।

विज्ञापन


थोड़ी देर बाद नाबालिग ने सोये हुए पुलिस कर्मियों को चकमा देकर दरवाजे की कुंडी खोली और फरार हो गया। जाते-जाते कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया। एक पुलिस कर्मी की आंख खुली तो देखा कि नाबालिग कमरे में नहीं था। काफी मशक्कत से कमरा खुलवाने पर पुलिस कर्मियों ने पूरा होटल खंगाल दिया। वहीं, बस अड्डे और आसपास के पूरे इलाके छान लिए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

मामले की सूचना तुरंत कांगड़ा पुलिस को दी गई। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि शिमला से दो पुलिस कर्मी एक नाबालिग आरोपी को लेकर धर्मशाला कोर्ट में पेशी को लेकर आ रहे थे। आरोपी पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद कर फरार हो गया। कांगड़ा पुलिस ने मामला दर्जकर जिला के सभी प्रवेश द्वारों पर नाके लगा दिए हैं। पुलिस मुख्यालय को भी रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें