फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपी नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुराह संपर्क मार्ग पर दाड़ूधार के पास चचेरी बहनों पर तेजधार हथियार से बेरहमी से वार करने वाला आरोपी अभी तक पुलिस पकड़ में नहीं आया है। हमले के दूसरे दिन रविवार को आरोपी की धरपकड़ के लिए गठित की गई तीन पुलिस टीमों ने डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश कुमार की अगुवाई में जंगल व कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

पढ़ें, 'पांच पढ़े से कौन ब्याहेगा अपनी बेटी'
देखें, कातिल इश्क: प्यार से इंकार, दरिंदे ने खेला खूनी खेल
हमले में गंभीर रूप से घायल बेगमा देवी व मथुरा देवी पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं हैं। जोनल अस्पताल मंडी के सर्जिकल वार्ड में उपचाराधीन मथुरा देवी को ऑक्सीजन लगा रखी है। साथ ही मथुरा देवी की सुरक्षा के लिए महिला होमगार्ड को तैनात किया गया।

क्या है मामला
शनिवार सुबह दाड़ूधार के पास थलौट आ रही दुंदला गांव निवासी मथुरा देवी पुत्री धर्मचंद व बेगमा देवी पुत्री दामोदर दास का सिरफिरे युवक ने रास्ता रोका और दोनों के पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल बेगमा देवी आईजीएमसी शिमला के आईसीयू में भर्ती है। जबकि मथुरा देवी जोनल अस्पताल मंडी के सर्जिकल वार्ड में है।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या कहना है एसपी का

पुलिस अधीक्षक मंडी मोहित चावला ने बताया कि घायल युवतियां अभी बयान देने की हालत में नहीं है। उन्होंने बताया कि तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। जंगल में सर्च किया गया और कई संभावित स्थानों पर दबिश दी गई।

एसपी ने बताया कि आईजीएमसी शिमला में भर्ती बेगमा का एक-दो दिन में ऑपरेशन होना है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि आरोपी अकेला था या उसके साथ कोई और भी है।

धमकियां भी देता था आरोपी
जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन मथुरा देवी के भाई चंदू लाल ने बताया कि बेगमा से सगाई की बात टूटने के बाद आरोपी उसे परेशान करता आ रहा था। उसे कई बार शादी धमकियां दी जा रही थी। गरीब परिवार होने के चलते उन्होंने इसे हमेशा अनदेखा ही किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें