फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: 1600 रुपये की घूस लेते पकड़ा बीमा कंपनी का प्रबंधक

Tue, 06 Jul 2021 09:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

आरोपी इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर गाड़ियों के सर्वे का काम अवार्ड करवाने की एवज में दो बोतल शराब की मांग रहा था, लेकिन सर्वेयर ने मैनेजर को शराब की बोतल के बदले में नकदी देने की बात कही। 
विज्ञापन
रिश्वत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर की टीम ने एक बीमा कंपनी के मैनेजर को 1600 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर गाड़ियों के सर्वे का काम अवार्ड करवाने की एवज में दो बोतल शराब की मांग रहा था, लेकिन सर्वेयर ने मैनेजर को शराब की बोतल के बदले में नकदी देने की बात कही। इस पर मैनेजर ने सर्वेयर को एक दलाल के हाथों पैसे भेजने के लिए कहा। इसी दौरान सर्वेयर ने विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में इस मामले की शिकायत कर दी। विजिलेंस ने 1600 रुपये पर केमिकल लगाकर सर्वेयर के हाथ सौंप दिए।

विज्ञापन


इसके बाद सर्वेयर ने रंग लगे ये नोट दलाल के हाथ में दिए। इसी बीच विजलेंस ब्यूरो की टीम ने इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार दोपहर को जैसे ही दलाल ने रुपये इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर के हाथों में सौंपे तो पीछे से एकदम विजिलेंस की टीम ने इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को नकदी लेते रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस ने आरोपी इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। विजिलेंस के डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को सर्वेयर से 1600 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगामी कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें