फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारी की गोली से बुजुर्ग की मौत

Fri, 04 Jul 2014 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर-सोलन की सीमा से सटे जुखाड़ी पंचायत के कुनपलेट में शिकारी की गोली लगने से बिरोजा निकाल रहे एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद शिकारी ने पुलिस थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया और घटना की सारी जानकारी दी। पुलिस ने धारा 304 ए और आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत जुखाड़ी के तहत कुनपलेट गांव का भगतराम (63) वर्षीय शुक्रवार सुबह मलकीयत भूमि में लगे चीड़ के पेड़ों से बिरोजा निकालने गया था। थकान दूर करने के लिए वह एक पत्थर पर आराम करने बैठा हुआ था कि अचानक शिकारी ने बंदूक का ट्रिगर दबा दिया।

इससे वह वहीं ढेर हो गया। पुलिस का कहना है कि भगतराम के सिर, बाजू व पेट में गोली के छर्रे लगे हैं। घटना के बाद शिकारी संतराम (43) निवासी तरमैहर, डाकघर लवारड़ी, तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा ने नालागढ़ थाना के तहत पुलिस चौकी जोघों में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पेशे से ट्रक चालक है।
विज्ञापन


पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, आत्मसमर्पण करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी संतराम कई सालों से स्वारघाट में किराये के मकान में परिवार सहित रह रहा है।

नालागढ़ थाना के एसएचओ चमनलाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर घटना की पूरी जानकारी दी है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर आरोपी संतराम को हिरासत में लिया है। लाइसेंस टोपीदार बंदूक भी कब्जे में ले ले ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। उधर, एसपी बददी एस अरुल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें