फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: पत्नी से अनबन पर व्यक्ति ने फूंक दी कार

Fri, 27 Aug 2021 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हरोली(ऊना)

सार


पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इससे गुस्से में आकर पति ने अपनी कार को आग के हवाले कर दिया और खुद बड़ेढा स्थित भट्टे की ओर भाग गया।
विज्ञापन
कार को लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली में पत्नी के ससुराल न चलने पर गुस्साए एक व्यक्ति ने क्षेत्र के अप्पर बड़ेढा स्थित मैदान में सुनसान जगह पर अपनी कार को आग लगा दी। इसके बाद खुद मौके से भाग गया। देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक का क्षेत्र के एक गांव में सुसराल है और वह पंजाब के एक गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी व वह काफी समय से मायके में रह रही थी।

विज्ञापन


गुरुवार को वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था, लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इससे गुस्से में आकर व्यक्ति ने अपनी कार को आग के हवाले कर दिया और खुद बड़ेढा स्थित भट्टे की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने कार में आग लगी देखी तो पुलिस को सूचित किया गया। पंडोगा चौकी प्रभारी खेम सिंह अपनी टीम संग मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी जुटाई गई। हालांकि इस संबंध में कोई केस दर्ज न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें