फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार क्लिक में देखिए बेरहम बाप का पाप

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के दौर में इंसान इतना अंधा हो गया है कि अपनों के खून से ही हाथ रंग रहा है। मर्यादाओं को तोड़ा जा रहा है। दरिंदगी की हदें पार की जा रही हैं। बेरहम बाप ने पहले पत्नी, बेटी और पांच साल के बेटे को जूस में जहर मिलाकर पिला दिया और बाद में खुद भी जहर निगल लिया। पांच साल के बेटे की हालत स्थिर है।
विज्ञापन


आखिर इनका क्या कसूर था। पत्नी पर शक की वजह से उसे मौत के घाट के उतार दिया। इंसान इस हद तक बर्बरता पर उतर आया है कि वह अपनों की ही जान का दुश्मन बन गया है। इसके लिए हम किसे जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। शायद हम खुद ही इसके जिम्मेदार हैं।

संयम नाम का शब्द तो जिंदगी से गायब हो रहा है। कठिन परिस्थितयों में इंसान संयम खो बैठता है और इसी वजह से दरिंदगी पर उतर आता है। रिश्तों में सामजस्य स्थापित करना होगा, ताकि आने वाली पीढिय़ां नफरत की इस आग में झुलसने से बच सके और भाईचारा बना रहे और एक नए युग का सूत्रपात हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूस में मिलाया जहर

सोलन जिले के राजुपरा में पिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर अपनी पत्नी, बेटी और पांच साल के बेटे को जूस में जहर मिलाकर पिला दिया और खुद भी जहर निगल लिया। जहर पीने के बाद वह और परिवार तड़पने लगा तो पड़ोसियों ने इन्हें नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया।

जहां बेटी और बाप ने देर रात दम तोड़ दिया। पत्नी की शनिवार सुबह करीब छह बजे पीजीआई में मौत हो गई। जबकि, पांच साल के बेटे की हालत स्थिर है। अपने दामाद के इस कृत्य के बाद उसके पंजाब के रहने वाले ससुर सरदार सिद्धू सिंह व सास नरेंद्र कौर ने नालागढ़ थाने में अपने ब्यान दर्ज करवाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें