फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके के मुजेसर थाना क्षेत्र की राजीव कालोनी में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक मकान पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इसकी सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई की।
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने चार युवकों और सात लड़कियों को पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात मुजेसर थाने के कुछ पुलिसकर्मी हार्डवेयर चौक पर थे।

मुखबीर की सूचना पर हुआ खुलासा

उस समय एक मुखबीर ने आकर सूचना दी कि राजीव कालोनी के एक मकान में यह धंधा चल रहा है। इसके साथ ही मुखबिर ने यह भी बताया कि रैकेट चलाने वाली न्यू जनता कालोनी निवासी है।

आरोप है कि वह अपने राजीव कालोनी स्थित मकान में यह रैकेट चला रही थी। ताकि किसी को उसकी गतिविधियों पर शक न हो। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारने की योजना बनाई।
विज्ञापन

शादीशुदा महिलाएं भी पकड़ी गईं

योजना के तहत एक पुलिसकर्मी को सिविल ड्रेस में ग्राहक बनाकर भेजा गया। कर्मचारी से इशारा पाकर पुलिस टीम ने मकान में प्रवेश कर मौके से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पकड़ी गई लड़कियां फरीदाबाद, पश्चिम बंगाल और पलवल की हैं। इनमें से कुछ विवाहिता भी हैं। मुजेसर थाना एसएचओ महेश कुमार ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें