ग्राम पंचायत शिवान के बैटी गांव में एक नेपाली व्यक्ति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। मामला हिमाचल के शिमला का है। महिला का कत्ल कर आरोपी मौके से फरार हो गया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शिवान पंचायत के बैटी गांव में प्रेम सुख के घर में नेपाली मूल का मन बहादुर अपनी पत्नी के साथ पिछले करीब एक माह से रह रहा था। बीती रविवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।गुस्से में आकर मन बहादुर ने अपनी पत्नी मीना को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया।