फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दोस्त से करवाया रेप, थाने पहुंची महिला

Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने दबाव डालकर पत्नी को अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया। आखिरकार महिला थाने जा पहुंची। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला सिरमौर के नाहन का है।
विज्ञापन


यहां पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय महिला ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह उसे अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। एक बार नहीं ऐसा कई बार किया गया। मजबूरन उसे कई बार पति की बात माननी भी पड़ी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिकायत के बाद पकड़े गए आरोपी

आखिरकार जब मामला बढ़ गया तो महिला थाने पहुंच गई। अब पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पति व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ भी की जा रही है। वहीं, महिला का मेडिकल करवा लिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।

पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी दोस्त के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें