फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति पर लगाया दुराचार का आरोप, मामला दर्ज

Fri, 24 Jun 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली(ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में इस तरह का यह प‌हला मामला सामने आया है जिसमें महिला ने अपने ही पति पर दुराचार का आरोप लगाया है। मामला हिमाचल के ऊना‌ जिले का है। हरोली विस के एक गांव की महिला ने अपने ही पति पर दुराचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अपनी ही तरह के इस अलग मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में युवती तथा युवक के काफी समय पहले से एक दूसरे के संपर्क में थे, जिसके बाद दोनों की पिछले साल ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

महिला बोली, जबरदस्ती कर बनाता है संबंध

सूत्रों के मुताबिक महिला ने अदालत को दिए ब्यान में कहा है कि उसका पति उसके साथ जोर जबरदस्ती करता है और उसकी इच्छा के बगैर उसके साथ संबंध बनाता है। हालांकि महिला के ब्यान में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।

महिला की ओर से शख्स पर एससी एक्ट का भी मामला दर्ज करवाया गया है। उधर, डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि महिला ने अपने पति पर दुराचार एवं एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें