फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के बाद अब हापुड़ में सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Fri, 24 Jun 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
दरोगा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित मोदीनगर रोड पर बृहस्पतिवार देर रात साढ़े नौ बजे ड्यूटी से लौट रहे दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरोगा को गोली लगने की सूचना मिलते ही एसपी अलंकृता सिंह समेत कई बड़े अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दरोगा के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के सिरोधन निवासी दरोगा सुखवीर सिंह (40) इन दिनों बागपत के सिंधावली थाने में तैनात थे। शुक्रवार को उन्हें हापुड़ में एक मामले की विवेचना करने जाना था।

बृहस्पतिवार की रात वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। हापुड़ में कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर नगौला व केशव नगर पुलिस चौकी के बीच बिजलीघर के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए कुछ हमलावरों ने दरोगा सुखवीर सिंह पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

दरोगा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि गोली लगने पर वह बाइक चलाते हुए कुछ दूर पर स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचे और वहां चाय वाले से अस्पताल में भर्ती कराने को कहा। चाय वाले ने उन्हें तुरंत शहर के देव नंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात सवा 11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अलंकृता सिंह के अलावा जिले के पुलिस व प्रशासन के कई बड़े अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उधर, पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए कड़ी नाकेबंदी कराई, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में रंजिश को भी जांच बिंदु में शामिल किया जा रहा है। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें