फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर प्लेटफार्म में ट्रेन की जद में आने से दोनों टांगें कटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के मैहतपुर में ट्रेन की जद में आने से एक व्यक्ति की दोनों टांगें कट गईं। एक टांग शरीर से पूरी तरह अलग हो गई। जबकि दूसरी टांग भी काफी हद तक छिल एवं कट गई है।
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि दूसरी टांग को भी शरीर से काटकर अलग करना पड़ सकता है। हादसे का शिकार व्यक्ति के शरीर से काफी रक्त भी बह गया है। रविवार शाम को हुई घटना के बाद गंभीर रूप से घायल इस शख्स को 108 एंबुलेंस के जरिये कुछ लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया।

समाचार लिखे जाने तक क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सक प्राथमिक उपचार में जुटे थे। घटना का शिकार व्यक्ति अचेत अवस्था में होने से वह किसी से कोई बातचीत करने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रवासी मजदूर बताया जा रहा

घटना के बाद रेलवे पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी। रेलवे पुलिस के मुख्य आरक्षी ऋषि कुमार ने बताया कि घटना का शिकार व्यक्ति का नाम दीपक है। यह कहां का रहने वाला है, इसका पता लगाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीआर कौशल ने बताया कि इस व्यक्ति को एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। इसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दीपक चलती अंबाला-ऊना पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान में गिर गया और ट्रेन की जद में आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें