फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में चोरी, एलईडी और मोबाइल समेत उड़ाया लाखों का सामान

Wed, 09 Jan 2019 07:50 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़ बाजार में मंगलवार रात को इलेक्ट्रॉनिक्स की दो दुकानों में चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। दोनों दुकानों से चोर एलईडी, प्ले स्टेशन और मोबाइल समेत लाखों का सामान लेकर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने वीडियो व फोटोग्राफी भी कर ली है।सिरमौर में लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मंगलवार रात चोरों ने राजढ़ में दो दुकानों में चोरी की।

दुकानदार जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ पाया। वहीं उनकी दुकान के साथ लगती दुकान का ताला भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने जब अपनी दुकान में भीतर जाकर देखा तो दुकान से सात पावर बैंक, चार हेडफोन, सात आईपेड, तीन चार्जर, छह इयरफोन, तथा तीन पुराने मोबाइल गायब पाए गए। वहां रखे 500 रुपये भी चोर साथ लेकर गए।

वहीं, साथ लगती शशिकला की दुकान से तीन एलईडी, दो थ्री इन वन प्ले स्टेशन, 12 पीएस-2 तथा 500 रुपये नकद चोरी हो गए। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें