पुलिस को दी शिकायत में फगेड़ा गांव के सोहन लाल उर्फ सोनू पुत्र ज्ञान चंद ने बताया कि वह छह साल से पत्नी सीता देवी और बच्चों के साथ बौडा कंडा गांव में रहता है। पिता अकेले पैतृक मकान में रहते थे।
सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे इसके ताया के बेटे ने फ ोन पर उसके पिता के साथ मारपीट होने की सूचना दी। उसने बताया कि दिन को दिन को प्रेम सिंह, नरेश और पिता ज्ञान चंद घर पर शहद निकाल रहे थे।
इस पर सोहन लाल पत्नी और जीजा के साथ गांव पहुंचे। दरवाजे में कुंडालगा हुआ था। कुंडा खोलकर अंदर देखा तो इसके पिता दरवाजे के साथ ही फ र्श पर अर्धनग्न हालत में पड़े थे। शरीर से काफी मात्रा में खून बहकर फ र्श पर गिरा था। शव के साथ ही देसी शराब की टूटी बोतल पड़ी थी।
बेटे सोहन लाल ने पुलिस को बताया कि इससे पहले तीन जून को भी नरेश कुमार ने पिता के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत पिता ने थाना बालूगंज में दर्ज करवाई है। प्रेम सिंह भी इससे पहले कई बार पिता के साथ लड़ाई - झगड़ा कर चुका है।
बेटे का आरोप है कि प्रेम सिंह और नरेश नेे पिता को शराब का सेवन करवाने के बाद मिलकर किसी तेजधार हथियार मौत के घाट उतारा है। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि शिकायत
के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।