फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही फंदा लगाकर महिला ने दी जान

Fri, 14 Nov 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन के बद्दी के शीतलपुर गांव में एक महिला ने पंखे से से अपना दुपटा बांध कर जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला का एक साल पहले विवाह हुआ था। अपने पीछे दो माह की बच्ची को छोड़ गई है। उधर, महिला की पिता ने ससुराल वालों पर बेटी को तंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पंचकूला के साकेत क्षेत्र की बीर घघर गांव की इस महिला का एक वर्ष पूर्व शीतलपुर के सौड़ी के साथ विवाह हुआ था। दो माह पूर्व महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। वीरवार को महिला का पति सांय साढ़े बजे घर पर नहीं था।

वहीं, महिला की दोनों ननदे अपनी फैक्टरी ड्यूटी से आकर अपने कमरे में थी। काफी देर बाद जब उनकी भाभी बाहर नहीं आई तो उन्होंने उसका कमरा देखा तो वह पंखे में झूल रही थी। दोनों युवतियों शौर मचाया और भाई को फोन करके घर बुलाया।
विज्ञापन


महिला को पंखे से नीचे उतार कर बद्दी सीएचसी लाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार हेंगिंग के चलते ही उसकी मौत हुई है। महिला ने अपने पीछे कोई सुसाईड नोट नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें