फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, पुलिस वाले की ही बाइक ले उड़े

Fri, 14 Nov 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के जन धन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की बाइक अगर चोर ले उड़ें, तो आश्चर्य होना स्वाभाविक है। हैरानी तब ज्यादा होती है, जब दुस्साहसिक वारदात किसी क्राइम कैपिटल में न होकर मंदिरों के शहर में हुई हो। यानी अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं। बाइक चोरी की शिकायत पर पक्का डंगा पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डिग्यिाना निवासी सतिंद्र सिंह रिहाड़ी पुलिस चौकी में तैनात है। वीरवार की रात को वह बाइक अंबफला पेट्रोल पंप पर लगाकर कटड़ा चले गए। इस दौरान मौका देख चोर बाइक ले उड़े।

सुबह जब वह कटड़ा से वापस पहुंचे, तो देखा कि पेट्रोल पंप पर उनकी बाइक नहीं है। आसपास में पूछताछ की, लेकिन बाइक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। आखिर में उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चार संदिग्ध पकडे गए

इलाके की पुलिस ने शुक्रवार को इलाके में संदिग्ध हालत में घूम रहे चार कश्मीरी पकड़े। वह लोगों के घर घर जाकर इलाज करने के बहाने घूम रहे थे। उनकी पूछताछ चल रही है। पुलिस ने उनके संबंधित थानों से रिकार्ड भी मंगवाया है। रिकार्ड आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को शिकायत मिली की इलाके में कुछ संदिग्ध घूम रहे है। जोकि अलग अलग घरों में जा रहे है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापा मारा। चारों लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से काफी सामान बरामद हुआ। जिससे पता चला कि वह इलाज करने का ड्रामा कर रहे थे।

पुलिस चारों को पकड कर थाने में ले गई। यहां पर पूछताछ के दौरान वह पुलिस को सही जवाब नहीं दे पाए। गंग्याल थाना प्रभारी अजय जंवाल का कहना है कि शुरूआती जांच में ये फकीर टाइप लगते है फिलहाल उनका  कशमीर के थाने से रिकार्ड मंगवाया है। उसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें